कैथल में जम्मू-कटरा हाइवे पर तीन की मौत का मामला:घायल युवक बोला-तस्कर के पीछे पुलिस लगी थी, तस्करी का केस दर्ज

कैथल में जम्मू-कटरा हाइवे पर तीन की मौत का मामला:घायल युवक बोला-तस्कर के पीछे पुलिस लगी थी, तस्करी का केस दर्ज

कैथल में गांव खरक पांडवा के पास जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर से तीन व्यक्तियों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर लिया है। ट्रक में आठ क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ था। पुलिस आज ड्राइवर के बारे में पता लगाएगी। साथ में यह भी पता लगाया जाएगा कि वह कहां से डोडापोस्त लाया था और कहां ले जाना था। घायल युवक का बयान आया सामने वहीं दूसरी ओर हादसे में घायल युवक का बयान भी सामने आया है। घायल युवक अमित ने बताया कि वे खराब ट्रक को चैक करने के लिए जम्मू कटरा हाइवे पर गए थे। वहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। अमित ने बताया कि उस ट्रक के पीछे पुलिस लगी हुई थी। उस हादसे में ट्रक मालिक और मैकेनिक की मौत हो गई। तीन की मौत हुई बता दें कि कैथल में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुए एक एक्सीडेंट में ड्रग स्मगलिंग का भंडाफोड़ हुआ है। केलों से भरे राजस्थान नंबर के ट्रक में 40 कट्टे डोडापोस्त भरकर जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ड्रग लेकर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। खरक पांडवा गांव के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने रोड किनारे खराब खड़े HR नंबर के एक दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जींद के उचाना निवासी अनिल, खरक पांडवा निवासी रामनिवास व टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कलायत थाना के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *