गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रभक्ति

गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रभक्ति

भास्कर न्यूज | सवाईमाधोपुर भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देशव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 916 भैया-बहनों सहित आचार्य -आचार्याओं और सेवकों ने सहभागिता की। इस दौरान मंजू बंसल, सुमन श्रीमाल, ममता गर्ग, मीनाक्षी मिश्रा, साक्षी तिवारी, चंदा मथुरिया, विमला व्यास, ऊषा नागर, आरती तिवारी, सुनीता जांगिड़, आकांक्षा शर्मा, दीपिका सैनी, एकता यादव, कृष्णा चौधरी, हरेकृष्ण शर्मा, विजय प्रजापत, ललित शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, तुलसीराम सैनी, चिरंजीलाल कौशल, विष्णु प्रजापत, कृष्णकांत बैरागी, राधेश्याम गुप्ता, यतेंद्र माहेश्वरी, कैलाश लक्षकार, गोरधन बैरागी, भैरुलाल सैनी, हंसराज प्रजापत, नरेंद्र गुप्ता, महेश सैन, बंटी वैष्णव, शंकरलाल सैनी, सीताराम सैनी एवं महेंद्र महावर सहित अन्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *