भास्कर न्यूज | धौलपुर राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं “नई किरण” कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जनार्दन परमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए अपनी उर्जा को शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों, खेल एवं सामाजिक सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मिथिलेश कुमारी द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ देवेन्द्र सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी गुप्ता, ब्रजपाल सिंह, राहुल यादव, डॉ कपिल श्रोत्रिय, विश्वेंद्र जादौन, अमित शर्मा एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

