वन विभाग की टीम पर खनन माफिया का हमला:बयाना में जब्त ट्रैक्टर कंप्रेशर छुड़ाकर भागे आरोपी, फॉरेस्टर के पैर में लगी चोट

वन विभाग की टीम पर खनन माफिया का हमला:बयाना में जब्त ट्रैक्टर कंप्रेशर छुड़ाकर भागे आरोपी, फॉरेस्टर के पैर में लगी चोट

बयाना के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला किया। कोड़ापुरा गांव में कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर लेकर लौट रही टीम पर आरोपियों ने पत्थर फेंके और मारपीट की। फॉरेस्टर भगवान सिंह के पैर में आई चोट इस हमले में कोट नाका के फॉरेस्टर भगवान सिंह के पैर में गंभीर चोट लगी। हमलावर वन विभाग का जब्त ट्रैक्टर भी छुड़ाकर भाग गए। टीम ने अवैध खनन का ट्रैक्टर किया था जब्त गढ़ीबाजना थाना एसएचओ श्यामलाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य रेंज की टीम फॉरेस्टर भगवान सिंह के साथ कोड़ापुरा गांव पहुंची थी। टीम ने अवैध खनन का एक ट्रैक्टर जब्त किया था। जब टीम जब्त ट्रैक्टर लेकर लौट रही थी, तभी खनन से जुड़े लोगों ने रास्ता रोककर सरकारी गाड़ी पर पत्थर फेंके। आरोपियों ने वनकर्मियों से मारपीट की, जिससे फॉरेस्टर भगवान सिंह घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तलाश में जुटी पुलिस हमले की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, पर आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो चुके थे। उनकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *