देसूजोधा पेट्रोल पंप लूट का 48 घंटे में खुलासा:हथियारबंद नकाबपोशों ने लूटे थे ₹51 हजार; नाबालिग समेत 4 पकड़े

देसूजोधा पेट्रोल पंप लूट का 48 घंटे में खुलासा:हथियारबंद नकाबपोशों ने लूटे थे ₹51 हजार; नाबालिग समेत 4 पकड़े

सिरसा जिले की डबवाली पुलिस ने देसूजोधा पेट्रोल पंप पर हुई लूट का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। एक नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई चौकी देसूजोधा और सीआईए स्टाफ डबवाली की संयुक्त टीम ने की। पकड़े गए आरोपियों में खुशप्रीत सिंह उर्फ खुशी, जगसीर सिंह उर्फ काली और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी शामिल हैं, इनमें एक आरोपी नाबालिग है। 23 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हथियारबंद नकाबपोशों ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से सेल्समैन को डराकर 51 हजार 130 रुपए लूटे थे। सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान वारदात की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देश पर सीआईए स्टाफ और चौकी देसूजोधा की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट से आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस अब आरोपियों से लूटी गई रकम, इस्तेमाल सामान और अन्य लोगों की संलिप्तता पर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *