होसबाले बोले- AI-तकनीक इंसान को निगलने वाला राक्षस नहीं बने:गांवों में पढ़ाई, कमाई और दवाई मिले तो लोग शहरों की ओर पलायन नहीं करेंगे

होसबाले बोले- AI-तकनीक इंसान को निगलने वाला राक्षस नहीं बने:गांवों में पढ़ाई, कमाई और दवाई मिले तो लोग शहरों की ओर पलायन नहीं करेंगे

जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने क​हा- आज दुनिया में टेक्नोलॉजी और एआई बारे में चर्चा चल रही है। यह मनुष्य के लिए उपयोगी है या मनुष्य को स्वाहा करने वाला राक्षस बनेगा। टेक्नोलॉजी इंसान को गुलाम करने वाला नहीं बने, मनुष्य को निगलने का राक्षस नहीं बने। तकनीक मानव के सुख के लिए काम करने वाली होनी चाहिए। होसबाले शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर जयपुर के धानक्या में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। होसबाले ने कहा- गांव में पढ़ाई, कमाई और दवाई उपलब्ध हो तो लोग शहरों की ओर पलायन नहीं करेंगे और गांव में ही बने रहेंगे। अब गांव में केवल बूढ़े लोग रह रहे हैं। नौजवान वहां नहीं रह रहे हैं। ऐसे में क्या भारत बनेगा? ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयोग आवश्यक हैं। सरकार की योजनाएं और नीतियां आवश्यक हैं, लेकिन केवल सरकारी तंत्र से यह काम पूरा नहीं हो सकता। समाज को जागृत होकर सामूहिक प्रयास करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अनुभव और विवेक को आधार बनाकर आगे बढ़ना होगा। तकनीक इंसान को गुलाम बनाने वाली नहीं होनी चाहिए होसबाले ने कहा- दीनदयाल उपाध्याय तकनीक के विरोधी नहीं थे, लेकिन उनका आग्रह था कि तकीकी ज्ञान मनुष्य के जीवन में सुख देने वाला हो। पर्यावरण के अनुकूल हो। आर्थिक रूप से कमजोर न करे, रोजगार समाप्त न करे और जीवन मूल्यों को खत्म न करे। तकनीक मनुष्य को गुलाम बनाने वाली नहीं, बल्कि मानव के सुख के लिए काम करने वाली होनी चाहिए। विदेश से आने वाले ज्ञान स्वीकारने में नहीं करें संकोच होसबाले ने कहा- दीनदयाल उपाध्याय ने स्वदेशी को युग के अनुकूल बनाने की बात कही। विदेश से आने वाले ज्ञान को स्वीकार करने में संकोच नहीं होना चाहिए, लेकिन उसे स्वदेश अनुकूल बनाना आवश्यक है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित तकनीक के कई रूपों पर चर्चा हो रही है। ऐसे में यह विचार करना जरूरी है कि तकनीक मानव जीवन के लिए उपयोगी कैसे बने। भारत को अमेरिका, इंग्लैंड या जापान नहीं, भारत ही बनाना है होसबाले ने कहा- दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि भारत को अमेरिका, इंग्लैंड या जापान नहीं बनाना है, बल्कि भारत को भारत बनाना चाहिए। भारत के व्यक्तित्व, संस्कृति और जीवन मूल्यों के आधार पर खड़ा किया गया जीवन दर्शन केवल भारत के लिए नहीं, दुनिया के लिए मार्गदर्शन और मॉडल बन सकता है। इस विचार को केवल किताबों और शोध तक सीमित रखने से काम नहीं चलेगा, इसे व्यवहार में लाना होगा।
यह खबर भी पढ़ें… नितिन नवीन बोले-राहुल गांधी पूछते हैं क्यों बीजेपी-सरकारें आती हैं:जवाब-जनता की सेवा और काम करने पर आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी पूछ रहे थे कि क्यों बीजेपी सरकारें लगातार आती हैं। क्यों उनके नेता कहते हैं कि 25 साल तक बीजेपी की सरकार आएगी। मैं आपके सामने बताना चाहता हूं यह विश्वास जनता की सेवा और जनता के लिए काम करने से आता है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *