हरदोई में भूमि पूजन के दौरान दीवार गिरी:दुकान मालिक, पुजारी समेत चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

हरदोई में भूमि पूजन के दौरान दीवार गिरी:दुकान मालिक, पुजारी समेत चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

हरदोई के रेलवे गंज स्थित लोहा मंडी में 25 सितम्बर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भूमि पूजन चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में दुकान मालिक रामनाथ गुप्ता समेत चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… घायलों में 63 वर्षीय पुजारी रमेश कुमार बाजपेयी (गुप्ता कॉलोनी निवासी), उनका जूनियर और एक मिस्त्री शामिल हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामनाथ गुप्ता समेत चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि गुरुवार रात से हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *