खगड़िया में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने विकास से लेकर कानून-व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों तक कई अहम मुद्दों की समीक्षा की। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक और जन समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं, डीएम और पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठकों में पैक्सों की आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने, स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सूखा नशा और साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज करने के साथ आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया। पैक्सों को सिर्फ खाद-बीज तक सीमित नहीं रखने का निर्देश जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में डीएम ने पैक्सों की गतिविधियों में विविधता लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैक्सों को पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि उनकी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। डीएम ने पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए संबंधित पैक्सों के पास डी. फार्मा या बी. फार्मा प्रमाण-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पैक्सों में पेट्रोल-डीजल रिटेल आउटलेट खोलने के लिए आवश्यक समन्वय करने तथा मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी की सदस्यता लेने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया। सभी पैक्सों को उर्वरक लाइसेंस दिलाने की तैयारी बैठक में डीएम ने जिले के शत-प्रतिशत पैक्सों को उर्वरक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय में आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया। अन्न भंडारण योजना के तहत सभी पैक्सों से आवेदन प्राप्त करने को भी कहा गया। वहीं, जिले में डेयरी सोसाइटी के 200 नए निबंधन कराने का लक्ष्य दिया गया। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्कूल खुलने से छुट्टी तक रहेगी पुलिस की नजर डीएम विक्रम विरकर और एसपी पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई विधि-व्यवस्था की बैठक में महिला सुरक्षा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, सूखा नशा और 24×7 गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस प्रशासन को स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी होने तक शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित गश्ती और प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। अस्पताल, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद समेत सार्वजनिक स्थलों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर पूछताछ करने को कहा गया। विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर और मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया गया। सूखा नशा रोकने के लिए बनेगा गश्ती रूट बैठक में सूखा नशा रोकने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित थानाध्यक्षों और अंचल अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के लिए गश्ती रूट तैयार कर छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया। 24 घंटे गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आम लोगों को जागरूक करने के साथ साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से अपील पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या 112 पर सूचना देने को कहा गया। एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को युवाओं, बच्चियों और अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय कायम हो सके। जन समाधान में 16 मामलों की सुनवाई इधर, डीएम विक्रम विरकर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें शिक्षा, भूमि, खनन, परिवहन, पुलिस, खेल, राजस्व और विभिन्न अनुमंडल एवं अंचल स्तर से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थल जांच की आवश्यकता है, उनमें शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खगड़िया में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने विकास से लेकर कानून-व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों तक कई अहम मुद्दों की समीक्षा की। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक और जन समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं, डीएम और पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठकों में पैक्सों की आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने, स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सूखा नशा और साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज करने के साथ आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया। पैक्सों को सिर्फ खाद-बीज तक सीमित नहीं रखने का निर्देश जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में डीएम ने पैक्सों की गतिविधियों में विविधता लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैक्सों को पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि उनकी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। डीएम ने पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए संबंधित पैक्सों के पास डी. फार्मा या बी. फार्मा प्रमाण-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पैक्सों में पेट्रोल-डीजल रिटेल आउटलेट खोलने के लिए आवश्यक समन्वय करने तथा मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी की सदस्यता लेने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया। सभी पैक्सों को उर्वरक लाइसेंस दिलाने की तैयारी बैठक में डीएम ने जिले के शत-प्रतिशत पैक्सों को उर्वरक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय में आवेदन जमा कराने का निर्देश दिया। अन्न भंडारण योजना के तहत सभी पैक्सों से आवेदन प्राप्त करने को भी कहा गया। वहीं, जिले में डेयरी सोसाइटी के 200 नए निबंधन कराने का लक्ष्य दिया गया। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्कूल खुलने से छुट्टी तक रहेगी पुलिस की नजर डीएम विक्रम विरकर और एसपी पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई विधि-व्यवस्था की बैठक में महिला सुरक्षा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, सूखा नशा और 24×7 गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस प्रशासन को स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी होने तक शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित गश्ती और प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। अस्पताल, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद समेत सार्वजनिक स्थलों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर पूछताछ करने को कहा गया। विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर और मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया गया। सूखा नशा रोकने के लिए बनेगा गश्ती रूट बैठक में सूखा नशा रोकने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित थानाध्यक्षों और अंचल अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के लिए गश्ती रूट तैयार कर छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया। 24 घंटे गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आम लोगों को जागरूक करने के साथ साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से अपील पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या 112 पर सूचना देने को कहा गया। एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को युवाओं, बच्चियों और अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय कायम हो सके। जन समाधान में 16 मामलों की सुनवाई इधर, डीएम विक्रम विरकर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें शिक्षा, भूमि, खनन, परिवहन, पुलिस, खेल, राजस्व और विभिन्न अनुमंडल एवं अंचल स्तर से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थल जांच की आवश्यकता है, उनमें शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

