मैहर में बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन:तमस नदी समेत कई जगह बनाए कुंड; पुलिस-प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मैहर में बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन:तमस नदी समेत कई जगह बनाए कुंड; पुलिस-प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मैहर में शुक्रवार को गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुबह से तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए गए। कई जगह बनाए गए विसर्जन कुंड प्रशासन और नगर पालिका ने प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए तमस नदी, सोनवारी और बांधा बेरियल समेत कई जगहों पर कुंड बनाए थे। विसर्जन स्थलों पर नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस के कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने तय जगह पर कराया विसर्जन मैहर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने अलग-अलग विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं से तय स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी और गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की। बारिश के बीच पूजा के बाद दी विदाई श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश को विदाई दी। विसर्जन स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रक्रिया जारी रही। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *