विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज:कहा- आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछेगा, जर्नलिस्ट ने कहा था- दिल्ली से फैल रहा आतंकवाद कैसे रोकेंगे

विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज:कहा- आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछेगा, जर्नलिस्ट ने कहा था- दिल्ली से फैल रहा आतंकवाद कैसे रोकेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज कसा। रिपोर्टर ने जयशंकर से पूछा था कि आखिर दक्षिण एशिया कब तक नई दिल्ली, काबुल और इस्लामाबाद से फैलने वाले आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के बाद जयशंकर मुस्कुराए और वहां से निकल गए। यह सवाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से अगल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया। जयशंकर लाइबेरिया की सारा बेयसोलो नयंती के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने आतंकवाद को लेकर भारत पर सवाल उठाया। जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ये अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गई हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ओमान की खाड़ी में एमवी केप डाओ पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हुई, जबकि करीब 10 दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट में एल गैया टैंकर पर हमले के बाद एक भारतीय क्रू सदस्य लापता हो गया। वहीं, ब्लैक सी में 18 जुलाई को एमवी ओमोर्फी पर हमले में भारतीय चीफ ऑफिसर की मौत हुई। अगले दिन एमवी गोल्डन लियो पर हमले में चार भारतीय नाविक मारे गए। जयशंकर ने कहा कि इन हमलों में भारतीयों के साथ दूसरे देशों के नाविक भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर ऐसे हमले दुनिया के व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *