कूलर बेचने का विज्ञापन डालकर ठग 39 हजार:खरीदने के बहाने फोन किया, QR कोड भेजकर खाते से रकम ट्रांसफर कराई

कूलर बेचने का विज्ञापन डालकर ठग 39 हजार:खरीदने के बहाने फोन किया, QR कोड भेजकर खाते से रकम ट्रांसफर कराई

महोबा में पुराना कूलर बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन डालना जनपद न्यायालय के आदेशिका वाहक को भारी पड़ गया। खरीदने के बहाने फोन करने वाले साइबर ठग ने QR कोड भेजकर तीन बार में उसके बैंक खाते से 39,900 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने शाम 6 बजे FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कूलर खरीदने के बहाने किया फोन झांसी के मेवातीपुरा निवासी मोहम्मद राशिद महोबा जनपद न्यायालय में आदेशिका वाहक हैं। उन्होंने एक साइट पर अपना पुराना कूलर बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। राशिद के मुताबिक 20 सितंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम राना बताया और कूलर खरीदने की बात कही। QR कोड भेजकर तीन बार में निकाली रकम पीड़ित के मुताबिक फोन करने वाले ने अपनी बातों में फंसाकर एक QR कोड भेजा। इसके बाद साइबर फ्रॉड के जरिए उनके खाते से पहली बार 5,700 रुपए, दूसरी बार 17,100 रुपए और तीसरी बार 17,100 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। तीनों ट्रांजेक्शन में कुल 39,900 रुपए निकाले गए। पुलिस ने दर्ज की FIR मोहम्मद राशिद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने OTP साझा न करने की अपील की कोतवाली प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन खरीद-बिक्री के दौरान भी किसी अनजान व्यक्ति के भेजे QR कोड या लिंक पर बिना जांच के कार्रवाई न करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *