ग्वालियर में हिट एंड रन, सड़क पर तड़पता रहा घायल:11 दिन तक जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा, फिर हार गया

ग्वालियर में हिट एंड रन, सड़क पर तड़पता रहा घायल:11 दिन तक जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा, फिर हार गया

ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में 11 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जयारोग्य अस्पताल (JAH) में मौत हो गई। मृतक की पहचान तारागंज निवासी संतोष बघेल (56) के रूप में हुई है। 13 सितंबर की रात हुए हादसे के बाद से वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे, लेकिन 24 सितंबर की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के 11 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। पुलिस ने इसे ‘हिट एंड रन’ का केस माना है। मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर FIR दर्ज कर ली गई है। सिर और रीढ़ की हड्डी में लगी थी गंभीर चोट जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज निवासी 56 वर्षीय संतोष बघेल, 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिवार हॉस्पिटल मांढरे की माता चौराहे के पास, नाका चंद्रवदनी क्षेत्र के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष बघेल के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। निजी अस्पताल से जेएएच रेफर किए गए, 8 घंटे बाद तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहारा अस्पताल (महलगांव) ले गए। हालांकि, 10 दिनों के इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 24 सितंबर की दोपहर 3:12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें सहारा अस्पताल से दोबारा जयारोग्य अस्पताल (JAH) रेफर कर दिया। यहां उन्हें हेड इंजरी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस कर रही अज्ञात वाहन चालक की तलाश संतोष बघेल की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब दुर्घटना स्थल और आसपास के रूट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *