एसआईआर को लेकर राजद का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

एसआईआर को लेकर राजद का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरा में प्रदर्शन किया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार समेत अन्य राज्यों की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में किसी तरह की शंका होने पर उसे दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का मत सर्वोच्च होता है और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि राजद संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी रखी। जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका गंभीर विषय है और ऐसे मामलों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। प्रदर्शन में ये रहे शामिल प्रदर्शन में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय, अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरा में प्रदर्शन किया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार समेत अन्य राज्यों की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में किसी तरह की शंका होने पर उसे दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का मत सर्वोच्च होता है और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि राजद संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी रखी। जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका गंभीर विषय है और ऐसे मामलों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। प्रदर्शन में ये रहे शामिल प्रदर्शन में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय, अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *