मुंगेर में शनिवार से सफियाबाद हवाई अड्डे पर दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग स्टेट लीग शुरू होगी। 26 और 27 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से करीब 300 महिला साइकिलिस्टों के शामिल होने की संभावना है। अब तक 225 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी भागीदारी पक्की कर ली है। दो आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार और साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुकाबले 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में होंगे। प्रतियोगिता दोनों दिन सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी। पहले दिन 10, दूसरे दिन 20 किलोमीटर की स्पर्धा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर ने बताया कि पहले दिन दोनों आयु वर्गों में 10 किलोमीटर की व्यक्तिगत समय स्पर्धा होगी। दूसरे दिन 20 किलोमीटर की सामूहिक प्रयास स्पर्धा आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों को सफियाबाद एयरपोर्ट के करीब एक किलोमीटर लंबे रनवे पर निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए कई चक्कर लगाने होंगे। विजेताओं को 10 हजार तक का पुरस्कार दोनों आयु वर्गों के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली खिलाड़ी को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी को 3 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पहली बार मुंगेर में इतने बड़े स्तर पर आयोजन डॉ. उदय शंकर ने कहा कि मुंगेर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय महिला खिलाड़ियों को राज्यभर की साइकिलिस्टों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुंगेर की जैन धर्मशाला में की गई है। तकनीकी विशेषज्ञों और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम रहेगी तैनात खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों से सुबह 7:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 26 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान अभय कुमार पाल, राजन कुमार, भानु प्रकाश सहित साइकिलिंग एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुंगेर में शनिवार से सफियाबाद हवाई अड्डे पर दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग स्टेट लीग शुरू होगी। 26 और 27 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से करीब 300 महिला साइकिलिस्टों के शामिल होने की संभावना है। अब तक 225 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी भागीदारी पक्की कर ली है। दो आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार और साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुकाबले 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में होंगे। प्रतियोगिता दोनों दिन सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी। पहले दिन 10, दूसरे दिन 20 किलोमीटर की स्पर्धा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर ने बताया कि पहले दिन दोनों आयु वर्गों में 10 किलोमीटर की व्यक्तिगत समय स्पर्धा होगी। दूसरे दिन 20 किलोमीटर की सामूहिक प्रयास स्पर्धा आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों को सफियाबाद एयरपोर्ट के करीब एक किलोमीटर लंबे रनवे पर निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए कई चक्कर लगाने होंगे। विजेताओं को 10 हजार तक का पुरस्कार दोनों आयु वर्गों के लिए अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली खिलाड़ी को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी को 3 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पहली बार मुंगेर में इतने बड़े स्तर पर आयोजन डॉ. उदय शंकर ने कहा कि मुंगेर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय महिला खिलाड़ियों को राज्यभर की साइकिलिस्टों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुंगेर की जैन धर्मशाला में की गई है। तकनीकी विशेषज्ञों और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम रहेगी तैनात खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों से सुबह 7:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 26 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान अभय कुमार पाल, राजन कुमार, भानु प्रकाश सहित साइकिलिंग एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

