जहानाबाद में जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्ध में पहुंचे नीतीश:परिवार को ढांढस बंधाया, बोले-‘दुख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ’

जहानाबाद में जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्ध में पहुंचे नीतीश:परिवार को ढांढस बंधाया, बोले-‘दुख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ’

जहानाबाद में जदयू नेता जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। शुक्रवार को वे राजा बाजार स्थित दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़ नीतीश कुमार के जहानाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता राजा बाजार स्थित आवास पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आवास के आसपास काफी भीड़ जमा रही। जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि जगदीश प्रसाद कुशवाहा पार्टी के सक्रिय नेता थे और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। गमगीन रहा माहौल श्राद्ध कार्यक्रम में स्थानीय जदयू नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। नीतीश कुमार के लौटने तक बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आवास के आसपास मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना रहा। जहानाबाद में जदयू नेता जगदीश प्रसाद कुशवाहा के श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। शुक्रवार को वे राजा बाजार स्थित दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जगदीश प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़ नीतीश कुमार के जहानाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता राजा बाजार स्थित आवास पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आवास के आसपास काफी भीड़ जमा रही। जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि जगदीश प्रसाद कुशवाहा पार्टी के सक्रिय नेता थे और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। गमगीन रहा माहौल श्राद्ध कार्यक्रम में स्थानीय जदयू नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। नीतीश कुमार के लौटने तक बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आवास के आसपास मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *