घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में खुद के लिए समय निकलना काफी मुश्किल हो गया है। जिस चक्कर में महिलाएं घर पर स्किनकेयर न करने बजाय पार्लर में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाती है। इससे न सिर्फ जेब का खर्च बढ़ता है बल्कि धीरे-धीरे स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां आ सकती हैं।

यदि आप थोड़ा-सा समय निकालकर अपनी स्किन को महंगे ट्रीटमेंट के जगह घर पर ही खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं, बस आपको स्टीमर का इस्तेमाल करना है, आइए आपको बताते हैं स्टेप-बाय-स्टेप क्लीनअप करने का तरीका।

घर पर कैसे करें फेस क्लीनअप?

अब घर पर ही इन आसान टिप्स को फॉलो करके क्लीनअप कर सकती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-

स्टेप 1- क्लींजिंग

सबसे पहले आप किसी भी माइल्ड या सल्फेट-फ्री फेस वॉश से अपने चेहरे को अच्छे धो लें। अब कच्चा दूध या गुलाब जल में से कोई एक चीज कॉटन में डुबोएं और इससे पूरे चेहरे और गर्दन की सफाई करें। इससे आपका चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी बाहर निकल जाएगी।

स्टेप 2: स्क्रबिंग

इसके दूसरे स्टेप में आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी माइल्ड स्क्रब चुन लें। अब स्क्रब को हल्के हाथों से लगाते हुए चेहरे मसाज करें। यदि आप चाहें तो घर पर ही होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए बेसन, गेंहू का आटा और दही को मिलाकर बना सकती हैं। अब इसको अच्छी तरह नाक, माथे और गालों की स्क्रबिंग करने के बाद आप तीसरा स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 3: स्टीमिंग

आपको तीसरे स्टेप में एक स्टीमर में पानी भरकर 4 से 5 मिनट तक चेहरे भाप लें। यदि आपको ज्यादा फायदा चाहिए, तो स्टीमर में एसेंशियल ऑयल जैसे टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। जब आप लेंगी तो बंद पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स भी कम हो जाते है।

स्टेप 4: फेस पैक और टोनर

अपनी स्किन को चमकाने और ओपन पोर्स को टाइट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन और एलोवेरा जेल वाले फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनको आप अच्छे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसको आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख लें, उसके बाद 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 5: मॉइश्चराइजिंग

आखिरी स्टेप में आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी हल्का मॉइश्चराइजर या जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। कम खर्च में ही आपको घर पर पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *