सीएम भजनलाल के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर प्रशाासन अलर्ट:हैलीपेड से सभा स्थल तक तैयारियों का लिया जायजा, शिलान्यास और लोकार्पण किया

सीएम भजनलाल के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर प्रशाासन अलर्ट:हैलीपेड से सभा स्थल तक तैयारियों का लिया जायजा, शिलान्यास और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 26 सितंबर को प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस दौरे में अटल रंगमंच, दशहरा मैदान में जनसभा होगी। साथ ही, कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। अधिकारियों ने तेज की तैयारी दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तेजी कर दी है। प्रस्तावित हेलीपैड स्थल पर सफाई और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जा रहा है। हैलीपेड का लिया जायजा जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक समेत कई विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का जायजा ले रहे हैं। वे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले रास्ते, पार्किंग और सुरक्षा के अन्य इंतजामों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *