जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। केनरा बैंक में हुई डकैती के ठीक अगले दिन अपराधियों ने गोलमुरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और चोरी की। चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे। वे सोने-चांदी के गहनों और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक जगत जीवन राज ने बताया कि गोलमुरी बाजार में उनकी आरती ज्वेलरी नाम की दुकान है। यहां सोने-चांदी के गहनों की मरम्मत का काम होता है। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था चोरों ने दुकान में रखे गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत गोलमुरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। केनरा बैंक में हुई डकैती के ठीक अगले दिन अपराधियों ने गोलमुरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और चोरी की। चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे। वे सोने-चांदी के गहनों और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक जगत जीवन राज ने बताया कि गोलमुरी बाजार में उनकी आरती ज्वेलरी नाम की दुकान है। यहां सोने-चांदी के गहनों की मरम्मत का काम होता है। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था चोरों ने दुकान में रखे गहने और नकदी चुरा ली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत गोलमुरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

