Share Market: निवेशकों ने ली राहत की सांस, 300 से ज्यादा अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, उधर पॉलिसीबाजार और NSE दोनों टूटे

Share Market: निवेशकों ने ली राहत की सांस, 300 से ज्यादा अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, उधर पॉलिसीबाजार और NSE दोनों टूटे

Stock Market Today: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.43 फीसदी या 315 अंक की बढ़त के साथ 73,895 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.34 फीसदी या 77 अंक की बढ़त के साथ 23,140 पर बंद हुआ।

पीबी फिनटेक में आज भी गिरावट

पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक का शेयर आज एनएसई पर 3.41 फीसदी या 41.20 रुपये की गिरावट के साथ 1166 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बीएसई पर 1.39 फीसदी या 25.35 रुपये गिरकर 1792.65 रुपये पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट, ट्रेंट और इन्फोसिस के शेयरों में दर्ज हुई।

BSE
PC: BSE

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल एस्टेट सेक्टर में दर्ज हुई है। इसके अलावा, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। इससे इतर, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। आईटी, मीडिया, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
एक्सिस बैंक 1,222.40 +3.03%
एशियन पेंट्स 2,444.00 +2.14%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,035.00 +1.75%
बजाज फाइनेंस 999.60 +1.52%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,258.00 +1.16%
पावर ग्रिड 269.50 +1.16%
टाइटन 4,884.00 +1.07%
इंडिगो 4,940.00 +1.02%
कोल इंडिया 426.10 +0.97%
एचडीएफसी बैंक 735.60 +0.92%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11,155.00 +0.90%
नेस्ले इंडिया 1,362.60 +0.86%
एचडीएफसी लाइफ 531.00 +0.78%
ग्रेसिम 3,191.00 +0.77%
बजाज ऑटो 11,281.00 +0.65%
मारुति सुजुकी 12,065.00 +0.63%
अदाणी एंटरप्राइजेज 2,916.50 +0.57%
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नाम लेटेस्ट ट्रेडिंग प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
मैक्स हेल्थकेयर 1,014.00 -3.06%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 290.45 -1.54%
इंफोसिस 1,000.20 -1.41%
ओएनजीसी 235.86 -1.31%
ट्रेंट 2,669.30 -1.14%
एसबीआई लाइफ 1,742.00 -0.74%
भारती एयरटेल 1,785.40 -0.58%
आईसीआईसीआई बैंक 1,326.80 -0.58%
हिंदाल्को 977.00 -0.51%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 983.20 -0.31%
कोटक महिंद्रा बैंक 404.00 -0.25%
टीसीएस 2,082.00 -0.24%
एटरनल 335.00 -0.15%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 227.00 -0.09%
सोर्स-एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *