15 हजार की रिश्वत लेते सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर को पकड़ा:फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाकर मांगी थी घूस; किडनी की बीमारी के कारण SMS में भर्ती

15 हजार की रिश्वत लेते सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर को पकड़ा:फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाकर मांगी थी घूस; किडनी की बीमारी के कारण SMS में भर्ती

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को जयपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी(सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर) मुकेश माल्या को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों डिटेन किया। स्वास्थ्य कारणों के चलते आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। ACB डीआईजी सेकेंड, जयपुर ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि , जयपुर की ग्रीन माउंटेन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड रत्न पन्ना की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। फर्म का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि 24 सितंबर को वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या ने फर्म पर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाते हुए 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB चौकी जयपुर नगर चतुर्थ ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। परिवादी से रिश्वत लेते पकड़ा ACB डीआईजी सैकेंड, जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रामजीलाल और टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश माल्या को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए डिटेन किया। किडनी की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले से किडनी संबंधी बीमारी का उपचार करा रहा है। इसके बाद ACB टीम उसे तत्काल गणगौरी अस्पताल लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उसे SMS अस्पताल रेफर किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता और आरोपी के भाई सुरेश कुमार माल्या के साथ उसे SMS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, ACB की शेष टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में होगा अनुसंधान ADG, ACB स्मिता श्रीवास्तव और IG एस. परिमला के सुपरविजन में मामले की अग्रिम कार्रवाई जारी है। ACB ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *