गोरखपुर को मिले नए SP नार्थ राजेश घुनावत:साइबर ठगी रोकने और महिला-बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

गोरखपुर को मिले नए SP नार्थ राजेश घुनावत:साइबर ठगी रोकने और महिला-बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

गोरखपुर के नए SP नार्थ के रूप में 2021 बैच के IPS अधिकारी राजेश घुनावत ने कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस ऑफिस पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इसके बाद उत्तरी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध और पुलिस के कामकाज की जानकारी ली। इससे पहले वह मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी भी संभाल चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति जानी। अधिकारियों को पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। चोरी-लूट पर सख्ती, अपराधियों पर कार्रवाई राजेश घुनावत ने कहा कि चोरी, लूट और मारपीट जैसी घटनाओं में लापरवाही नहीं होगी। अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए पुलिस को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साइबर ठगी के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने साइबर अपराध पर विशेष ध्यान देने की बात कही। फर्जी कॉल, लिंक और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। लोगों को संदिग्ध कॉल और मैसेज से सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। महिला-बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई महिला और बच्चों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। थानों पर आने वाले लोगों की शिकायतें ध्यान से सुनकर समय पर समाधान करने पर भी जोर दिया गया। मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में ASP रहे राजेश घुनावत इससे पहले मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में ASP के पद पर काम कर चुके हैं। वहां उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में काम किया और कई घटनाओं के खुलासे किए। कानून-व्यवस्था संभालने का भी उन्हें अनुभव है। सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं राजेश घुनावत राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में BTech किया है। इसके बाद पुलिस सेवा में आए और अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारियां संभालीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *