सागर में कोटा पूरा करने 12 इंच वर्षा और चाहिए:अब तक पिछले साल से 18.45% कम बरसात; अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

सागर में कोटा पूरा करने 12 इंच वर्षा और चाहिए:अब तक पिछले साल से 18.45% कम बरसात; अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय होने से सागर जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ है। शुक्रवार सुबह से जिले के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बौछारें पड़ रही है। शहर में सुबह से बादल छाए हैं। बादलों के बीच रुक-रुककर फुहारों का दौर जारी है। हवाएं चल रही है। हवाओं से वातावरण में ठंडक घुली है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आंध्र-ओडिशा तट पार कर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। सागर जिले में 25 सितंबर को गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *