The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

The Vvaan Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट‘ जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे वह आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म आज यानी 25 सितंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फिल्म के शुरुआती रिव्यूज की बाढ़ आ गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोई फिल्म में दिखाई गई छठ मैया की आस्था की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे शानदार बता रहा है।

आस्था और छठ पूजा के सांस्कृतिक इमोशंस का है तड़का

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वन’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। जनता को ये फिल्म पसंद आ रही है वहीं, कई लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग से ज्यादा अच्छी तमन्ना भाटिया की परफोर्मेंस है और क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को काफी अच्छा कहा जा रहा है।

ट्विटर पर पहले दिन पहला शो देखकर आए लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “दोस्तों ‘वन’ फिल्म जरूर देखें। यह हॉरर, माइथोलॉजी और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण हैं। ‘वन’ देवी का रहस्य आपको आखिर तक बांधे रखता है। एकता कपूर की पूरी टीम को बधाई।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

एक अन्य ने लिखा, “शानदार! एकता कपूर और TVF का यह नया प्रोजेक्ट एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस हैं। जो भारतीय कहानियों, रोमांस और एडवेंचर को जबरदस्त कल्पनाशीलता के साथ दिखाता है।” एक ने निराशा जताते हुए लिखा, “यह बेहद फीका है। ऐसा लगता है जैसे दीवार पर लगे पेंट को धीरे-धीरे सूखते हुए देख रहे हों। मनीष पॉल हंसाएंगे, यह तो मैंने सोचा भी नहीं था। बाकी सब कुछ बहुत औसत दर्जे का है।” एक और ने लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर ‘वन’ का अच्छा प्रदर्शन।”

एक फैन ने लिखा, “मेकर्स ने फिल्म में जो दुनिया बनाई है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं हैं। इसमें कई तरह की मान्यताएं और अनसुनी लोक-कथाएं शामिल हैं। बालाजी और TVF ने लोक कथाओं पर बात करने की जो हिम्मत दिखाई है, उसमें वह पूरी तरह कामयाब हुए हैं।”

शुरुआती रिएक्शन के मुताबिक, फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसका भारतीय लोककथाओं को फैंटेसी, मिस्ट्री, एडवेंचर और अटूट आस्था के साथ जोड़ना है। फिल्म में बिहार की कहानी और छठ पूजा की परंपराओं को जिस खूबसूरती से पिरोया गया है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सिद्धार्थ का नया अवतार और तमन्ना संग ताजा केमिस्ट्री

सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस इस फिल्म का सबसे मजबूत पहलू बनकर उभरी है। उन्होंने एक समझदार शहरी आदमी का किरदार निभाया है जो अचानक सुपरनैचुरल ताकतों के सामने खड़ा हो जाता है। उनके किरदार में इंटेंसिटी, एनर्जी और इमोशन का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिला है।

वहीं, तमन्ना भाटिया के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद फ्रेश और नेचुरल बताया जा रहा है। सपोर्टिंग कास्ट में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी ने भी अपनी दमदार मौजूदगी से कहानी में जान फूंक दी है।

बॉक्स ऑफिस पर 7-9 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

फिल्म के वीएफएक्स (VFX) और विजुअल ट्रीटमेंट की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘एनीमे’ (Anime) और भारतीय लोककथाओं के फ्यूजन से की जा रही है। थिएटर एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन की गई यह फिल्म तकनीकी रूप से भी काफी मजबूत है।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अच्छी एडवांस बुकिंग और बिहार-यूपी में छठ पूजा थीम के चलते फिल्म पहले दिन 7 से 9 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है और अगर माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) ऐसी ही पॉजिटिव रही, तो ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *