वाराणसी में युवक की मौत:मारपीट के बाद परिजनों ने कराया था एडमिट, लंका थाने में FIR

वाराणसी में युवक की मौत:मारपीट के बाद परिजनों ने कराया था एडमिट, लंका थाने में FIR

लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के रहने वाले विनीत यादव उर्फ धर्मेंद्र की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मारपीट में विनीत घायल हुआ था और उसे बुधवार की रात एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में हत्या की धारा बधाई जाएगी। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देकर विनीत के परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में बुधवार की रात भर्ती कराया था। परिजनों ने गुरुवार की रात कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। मौत की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *