संतकबीरनगर में एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा:112 और मेंहदावल थाने के सिपाही शामिल, जनहित में तबादला

संतकबीरनगर में एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा:112 और मेंहदावल थाने के सिपाही शामिल, जनहित में तबादला

संतकबीरनगर के एसपी संदीप कुमार मीना ने चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया है। इन पुलिसकर्मियों में मेंहदावल थाने में तैनात दो सिपाही भी शामिल हैं। आदेश में इस कार्रवाई को जनहित में किया गया तबादला बताया गया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार रात यह आदेश जारी किया। इसमें 112 सेवा में तैनात मदनपाल नाथ त्रिपाठी और हरिकेश चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, मेंहदावल थाने में तैनात आरक्षी मिंटू गुप्ता और वीरेंद्र कुमार का भी तबादला पुलिस लाइन किया गया है। चारों सिपाहियों के खिलाफ शिकायतें हालांकि, पुलिस विभाग में चर्चा है कि इन चारों सिपाहियों के खिलाफ कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि इनमें से दो सिपाहियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि इन चार पुलिसकर्मियों का तबादला जनहित में किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी इस तरह के तबादले होते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *