झारखंड के राज्यपाल 9वीं एसआरएमएस पल्मोक्रिट कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। यह कांफ्रेंस एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) के बरेली चैप्टर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। चार दिवसीय इस कांफ्रेंस का आरंभ 24 सितंबर को हुआ, जिसमें मैकेनिकल वेंटीलेशन वर्कशाप, प्वाइंट आफ केयर अल्ट्रासाउंड (पीओसीयूएस) वर्कशाप और नर्सिंग क्रिटिकल केयर वर्कशाप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकों और विषयों पर व्याख्यान दिए। कांफ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा. ललित सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को होगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर अल-करीम विश्वविद्यालय, कटिहार के कुलपति डॉ. सैयद मोइद अहमद को श्रीराम मूर्ति ओरेशन दिया जाएगा। डा. ललित ने बताया कि इस वर्ष की कांफ्रेंस की थीम “सीमाओं से परे क्रिटिकल केयर: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में गहन चिकित्सा सेवाओं में बदलाव” रखी गई है। कांफ्रेंस के साइंटिफिक प्रोग्राम में आईएससीसीएम के नेशनल प्रेसिडेंट डा. रणबीर सिंह त्यागी, पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र रूंगटा, और रिम्स (रांची) के डॉ. जय प्रकाश जैसे प्रमुख चिकित्सक शामिल हैं। कांफ्रेंस के तीसरे और चौथे दिन के सत्र क्रमशः शनिवार और रविवार को रामनगर में होंगे। पहले दिन के कार्यक्रम में बरेली और आसपास के प्रमुख चिकित्सक भी मौजूद रहे।

