45 लाख की चांदी से बप्पा का श्रृंगार:उज्जैन में राजा-महाराजाओं के जमाने के बर्तनों से सजा गणेश पंडाल; 20 किलो चांदी का हुआ इस्तेमाल

45 लाख की चांदी से बप्पा का श्रृंगार:उज्जैन में राजा-महाराजाओं के जमाने के बर्तनों से सजा गणेश पंडाल; 20 किलो चांदी का हुआ इस्तेमाल

उज्जैन में गणेश उत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को पटनी बाजार के सराफा बाजार में 45 लाख रुपए की चांदी से बप्पा का श्रृंगार किया गया। सराफा यूथ फेडरेशन के गणेश पंडाल में राजा-महाराजाओं के जमाने के एंटीक बर्तन और आभूषण सजाए गए हैं। पंडाल की सजावट में करीब 20 किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है। शाम को बप्पा का रजत श्रृंगार पूरा हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। 20 किलो चांदी से सजाया पंडाल सराफा यूथ फेडरेशन के 10 से अधिक प्रमुख व्यापारियों ने मिलकर भगवान गणेश के इस विशेष श्रृंगार को अंतिम रूप दिया। पंडाल में करीब 20 किलो चांदी के एंटीक आभूषण और बर्तन प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें राजा-महाराजाओं के समय के ऐतिहासिक आभूषण भी शामिल हैं। एक प्राचीन एंटीक छड़ी और रजत श्रीफल (नारियल) भी रखा गया है, जो पंडाल में आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। हर साल बदलती है पंडाल की थीम फेडरेशन के अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से संगठन द्वारा भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है। समिति हर साल कुछ नया और अनोखा करने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले पंडाल को भारतीय मुद्रा (नोटों) से सजाया गया था। इसके बाद सोने की ज्वेलरी से बप्पा का श्रृंगार किया गया और इस वर्ष चांदी के बर्तनों व एंटीक ज्वेलरी की थीम रखी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *