स्कूल समय में बदलाव स्थगित करने की मांग:बोले-15 अक्टूबर तक पुराना समय रखा जाए, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले हो

स्कूल समय में बदलाव स्थगित करने की मांग:बोले-15 अक्टूबर तक पुराना समय रखा जाए, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले हो

टोंक में शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान ने शिक्षकों से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा बीकानेर निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग 1 अक्टूबर से विद्यालय समय में प्रस्तावित बदलाव को स्थगित करने और 15 अक्टूबर तक विद्यालय समय यथावत रखने की रही। शिक्षकों और विद्यार्थियों की व्यावहारिक परेशानी का दिया हवाला
संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने कहा कि विद्यालय समय में परिवर्तन से शिक्षकों और विद्यार्थियों को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले और पदोन्नति की मांग
संघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने और लंबित पदोन्नतियां पूरी करने की मांग भी रखी। इसके साथ ही नव पदोन्नत व्याख्याताओं के तबादले करने तथा डीईओ और प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने की मांग ज्ञापन में शामिल रही। हर जिला मुख्यालय पर मॉडल केंद्र बनाने की मांग
शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राधाकृष्ण भवन की तर्ज पर मॉडल केंद्र स्थापित करने की मांग भी रखी। संघ ने शिक्षा विभाग से सभी 6 मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। ज्ञापन देने के दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, सीताराम डूडी, पवन शर्मा, मुकेश जेवरिया, सुभाष चंद्र, सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा, सीताराम शर्मा और योगेश कुमार मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *