समस्तीपुर जिले में 24 घंटे के अंदर राह चलते युवक-युवती से बदसलूकी का दूसरा वीडियो सामने आया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पहचान सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आता है, तो पुलिस अपने स्तर से भी मामला दर्ज कर सकती है। वीडियो पुराना है तो अब इसे वायरल करने के पीछे की मंशा क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है। अब जानिए वायरल वीडियो में क्या है… वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि युवती पास खड़ी है। दोनों को करीब 8-10 लोगों ने घेर रखा है। कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग दोनों की शादी कराने की बात कर रहे हैं। युवती को अपना दोस्त बताए जाने पर एक व्यक्ति छाते से उसके लड़के के चेहरे पर वार करने की कोशिश करता दिखाई देता है। युवती बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। काफी आग्रह के बावजूद जब दोनों को वहां से जाने नहीं दिया जाता, तो युवती रोने लगती है। वह कहती है कि अगर आपलोग बोलिएगा को इसे राखी बांध देंगे। इसके बाद बदसलूकी की गई। मौके पर मौजूद लोग युवक और युवती पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। समस्तीपुर जिले में 24 घंटे के अंदर राह चलते युवक-युवती से बदसलूकी का दूसरा वीडियो सामने आया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पहचान सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आता है, तो पुलिस अपने स्तर से भी मामला दर्ज कर सकती है। वीडियो पुराना है तो अब इसे वायरल करने के पीछे की मंशा क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है। अब जानिए वायरल वीडियो में क्या है… वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि युवती पास खड़ी है। दोनों को करीब 8-10 लोगों ने घेर रखा है। कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग दोनों की शादी कराने की बात कर रहे हैं। युवती को अपना दोस्त बताए जाने पर एक व्यक्ति छाते से उसके लड़के के चेहरे पर वार करने की कोशिश करता दिखाई देता है। युवती बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। काफी आग्रह के बावजूद जब दोनों को वहां से जाने नहीं दिया जाता, तो युवती रोने लगती है। वह कहती है कि अगर आपलोग बोलिएगा को इसे राखी बांध देंगे। इसके बाद बदसलूकी की गई। मौके पर मौजूद लोग युवक और युवती पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

