आरा में ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में पटना रेफर; फल खरीदने मंडी जा रहे थे

आरा में ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में पटना रेफर; फल खरीदने मंडी जा रहे थे

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कोईलवर नगर मियाचक निवासी मो. नईम राइन के पुत्र मो. शहजाद आलम(35) के तौर पर है। पेशे से फल विक्रेता था। जबकि जख्मी उसी मोहल्ले के निवासी मो. अलाउद्दीन के पुत्र रजिक राइन उर्फ बबुआ है। घटना गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल के पास की है।
फल लाने बाजार समिति जा रहे थे मृतक के चचेरे भाई मो. नौशाद आलम ने बताया कि शहजाद आलम अपने साथी मो. रजिक राइन के साथ बाइक से बाजार समिति फल लाने जा रहा था। रास्ते में कोईलवर पुल स्थित डिवाइडर के पासृ रॉन्ग साइड से आकर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी फातिमा प्रवीण, तीन बच्चे शाहनवाज, शोएब और फरहान है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कोईलवर नगर मियाचक निवासी मो. नईम राइन के पुत्र मो. शहजाद आलम(35) के तौर पर है। पेशे से फल विक्रेता था। जबकि जख्मी उसी मोहल्ले के निवासी मो. अलाउद्दीन के पुत्र रजिक राइन उर्फ बबुआ है। घटना गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल के पास की है।
फल लाने बाजार समिति जा रहे थे मृतक के चचेरे भाई मो. नौशाद आलम ने बताया कि शहजाद आलम अपने साथी मो. रजिक राइन के साथ बाइक से बाजार समिति फल लाने जा रहा था। रास्ते में कोईलवर पुल स्थित डिवाइडर के पासृ रॉन्ग साइड से आकर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी फातिमा प्रवीण, तीन बच्चे शाहनवाज, शोएब और फरहान है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *