स्टूडेंट बोला-जल्दी कर, पनवेल निकलना है; प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ी:धमकी दी, कहा- मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं, अहमदाबाद की यूनिवर्सिटी का मामला

स्टूडेंट बोला-जल्दी कर, पनवेल निकलना है; प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ी:धमकी दी, कहा- मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं, अहमदाबाद की यूनिवर्सिटी का मामला

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का छात्र का कॉलर पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रोफेसर स्टेज पर कुछ बोलने जा रहे होते हैं। देरी होने पर एक स्टूडेंट चिल्लाकर कहता है, अरे जल्दी कर, सुबह पनवेल निकलना है। यह सुनते ही प्रोफेसर गुस्सा हो जाते हैं। वे स्टूडेंट को स्टेज पर बुलाते हैं, जैसे ही छात्र मंच पर चढ़ता है। प्रोफेसर सभी के सामने उसका कॉलर पकड़ लेते हैं। फिर धमकी देते हुए कहते हैं कि, मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। जिस दिन तुमने निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी फैकल्टी सदस्य का अपमान करने की हिम्मत की, तुम हमेशा के लिए बाहर हो। यह घटना यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय ‘टेक्नोफ्रा 2026’ कार्यक्रम के दौरान हुई। हालांकि ये विवादित वीडियो किस दिन का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला क्या है अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में 18 से 20 सितंबर के बीच ‘टेक्नोफ्रा 2026’ कार्यक्रम हुआ था। यह यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों का कार्यक्रम था। इसमें तकनीकी गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टैंड-अप कॉमेडी शो भी हुआ था। यूनिवर्सिटी के मुताबिक कार्यक्रम में 800 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद के शो के दौरान एक प्रोफेसर मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान दर्शकों में बैठे एक छात्र ने कथित तौर पर फिल्म ‘गोलमाल 3’ से जुड़ा मशहूर डायलॉग “जल्दी कर, पनवेल निकलना है” चिल्ला दिया। रिपोर्टों में प्रोफेसर की पहचान डॉ. हिमांशु के पटेल के रूप में की गई है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग का प्रमुख बताया गया है। विवाद क्यों बढ़ा, NSUI ने माफी की मांग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रोफेसर द्वारा छात्र का कॉलर पकड़ने और धमकी देने को लेकर सवाल उठे। वहीं, कुछ लोगों ने छात्र की टिप्पणी को भी शिक्षक के प्रति अनुचित बताया। कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI ने मामले में प्रोफेसर से माफी मांगने और जांच कराने की मांग की है। NSUI ने कहा कि छात्र के साथ अनुचित व्यवहार हुआ। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी का क्या कहना है? PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने मामले पर प्रतिक्रिया मांगने वाले ईमेल का जवाब नहीं दिया। दूसरी रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। इसलिए यूनिवर्सिटी की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… IIT-बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल के पेरेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे: कहा- बेटे को प्रताड़ित किया गया IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत मामले में उसके माता-पिता रवींद्र और सोनाली गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए। साहिल के पिता रवींद्र ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करने की बात बताई थी। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया, उन्हें जेल में डालना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *