नारेबाजी करते हुए लखनऊ के थाने का घेराव:बीजेपी विधायक के साथ पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- इलाके में गोमांस तस्करी रोकी जाए

नारेबाजी करते हुए लखनऊ के थाने का घेराव:बीजेपी विधायक के साथ पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- इलाके में गोमांस तस्करी रोकी जाए

लखनऊ के इटौंजा थाने का आज गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक योगेश शुक्ल के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बजरंग दल ने यह प्रदर्शन इलाके में गोमांस तस्करी का आरोप लगाते हुए किया। मांग की कि इलाके में गोमांस तस्करी रोकी जाए। दरअसल, 20 सितंबर को सराय उसरना के पास स्कूटी से जा रहे रिजवान नाम के व्यक्ति को कुछ युवकों ने शक करते हुए रोक लिया। उसकी स्कूटी की डिक्की खोली तो उसमें किसी मवेशी का मांस मिला। इसे गोमांस बताते हुए युवकों ने रिजवान के साथ मारपीट की थी। उसके बाद आज बजरंग दल के करीब 300 कार्यकर्ता इटौंजा थाने पहुंच गए। उन्होंने इलाके में गोमांस तस्करी होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ये सभी दल के जिला संयोजक (लखनऊ ग्रामीण) रोहित सिंह की अगुआई में पहुंचे थे। प्रदर्शन के बाद एसीपी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कई जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे इस प्रदर्शन में विधायक योगेश शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी समेत कई गांवों के जनप्रतिनिधि शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। विधायक बोले- लड़कों ने कहा था उनकी बात नहीं सुनी गई भाजपा विधायक योगेश शुक्ल ने थाने में मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा- कुछ युवकों के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज हुई थी। उनका कहना था कि FIR दर्ज कर ली गई और उनका पक्ष नहीं लिया गया। हम इसीलिए यहां आए कि किसी के साथ गलत या अन्याय नहीं होना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया इस घटना पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किसी जनसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में रिजवान नाम के युवक को खुद को गोरक्षक बताने वाले लोगों ने पीटा। ये लोग रक्षक नहीं बल्कि राक्षस हैं। ओवैसी का यह बयान कानपुर की जनसभा में घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है। —————————– संबंधित खबरें भी पढ़िए- (बजरंग दल कार्यकर्ता बोले- मांस तस्करी की जांच की जाए) (इटौंजा में मीट ले जा रहे युवक से मारपीट, 3 पर FIR)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *