Asian Games 2026 Medal Tally: मेडल की रेस में कौन सबसे आगे? जानें भारत का नंबर और सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

Asian Games 2026 Medal Tally: मेडल की रेस में कौन सबसे आगे? जानें भारत का नंबर और सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

Asian Games 2026 Medal Winners: मेडल टैली में कौन सबसे आगे है? जानें भारत का नंबर, कितने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले और सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट। 

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें मेडल जीतने की होड़ मची हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत ने गुरुवार को पांच पदक जीते, जिनमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। इस तरह भारत के खाते में कुल 17 मेडल दर्ज हो गए हैं। भारत ने अब तक एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत को एकमात्र गोल्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है।

मेडल टैली में चीन का दबदबा साफ नजर आ रहा है। चीन 80 गोल्ड, 30 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज समेत कुल 130 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 91 पदकों के साथ दूसरे, जबकि दक्षिण कोरिया 50 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं मेडल टेबल में किस देश ने कितने पदक जीते हैं और भारत की स्थिति क्या है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली (24 सितंबर 2026 शाम 8 बजे तक)

रैंक देश 🥇 गोल्ड 🥈 सिल्वर 🥉 ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 80 30 20 130
2 जापान 20 34 37 91
3 दक्षिण कोरिया 10 12 28 50
4 कजाकिस्तान 8 8 9 25
5 उज्बेकिस्तान 6 12 8 26
6 ईरान 6 10 4 20
7 थाईलैंड 5 4 7 16
8 हांगकांग, चीन 4 10 9 23
9 उत्तर कोरिया 3 3 3 9
10 बहरीन 3 2 0 5
11 मलेशिया 3 1 5 9
12 कुवैत 2 1 2 5
=13 कतर 2 1 1 4
=13 ताजिकिस्तान 2 1 1 4
15 भारत 1 7 9 17
16 इंडोनेशिया 1 4 15 20
17 मकाऊ, चीन 1 4 1 6
18 चीनी ताइपे 1 3 11 15
19 सिंगापुर 1 3 2 6
20 वियतनाम 1 1 15 17
21 फिलीपींस 1 1 4 6
=22 जॉर्डन 1 1 1 3
=22 म्यांमार 1 1 1 3
24 सऊदी अरब 0 2 2 4
25 किर्गिस्तान 0 1 3 4
=26 अफगानिस्तान 0 1 2 3
=26 इराक 0 1 2 3
28 लेबनान 0 1 1 2
=29 श्रीलंका 0 1 0 1
=29 तुर्कमेनिस्तान 0 1 0 1
31 कंबोडिया 0 0 4 4
32 पाकिस्तान 0 0 2 2
=33 बांग्लादेश 0 0 1 1
=33 ब्रुनेई दारुस्सलाम 0 0 1 1
=33 मंगोलिया 0 0 1 1
=33 नेपाल 0 0 1 1
=33 सीरिया 0 0 1 1

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पदक विजेताओं की पूरी सूची (24 सितंबर 2026 शाम 8 बजे तक)

नंबर एथलीट खेल इवेंट मेडल
1 एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद शूटिंग वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
2 एलावेनिल वलारिवान शूटिंग वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
5 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
6 सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशनल -60 किग्रा ब्रॉन्ज
7 टीम इंडिया क्रिकेट वूमेंस टीम गोल्ड
8 परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शूटिंग मेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
10 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा सिल्वर
12 टीम इंडिया बैडमिंटन मेंस टीम ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग मेंस डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
14 रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60 किग्रा सांडा सिल्वर
15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम ब्रॉन्ज
16 सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर ब्रॉन्ज
17 भारतीय टीम एथलेटिक्स मिक्स्ड 4×400 मीटर सिल्वर

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *