नरसिंहपुर में 2 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर को टट्टा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शख्स को पकड़ा, जिसके बैग से गांजा मिला। आरोपी धर्मेंद्र मेहरा (42) गाडरवारा के सहावन का रहने वाला है और खेती किसानी करता है। हालांकि उसका खुद का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन उसका भाई लिस्टेड अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो गांजे के अलावा एक बजाज प्लेटिना बाइक और मोबाइल जब्त किया है। सामान की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी गई है। NDPS एक्ट में केस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि वह गांजे की यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

