हिसार की केंद्रीय जेल-2 में बंदियों को किया जागरूक:नाटक के जरिए HIV से बचाव की जानकारी दी, कई बंदियों की मौके पर जांच

हिसार की केंद्रीय जेल-2 में बंदियों को किया जागरूक:नाटक के जरिए HIV से बचाव की जानकारी दी, कई बंदियों की मौके पर जांच

हिसार की केंद्रीय जेल-2 में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी, पंचकूला और स्वास्थ्य विभाग हिसार के सहयोग से रोहतास एंड पार्टी ने किया। कलाकारों ने नाटक के जरिए बंदियों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के तरीके और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। कलाकारों ने बताया कि एचआईवी संक्रमित खून, संक्रमित सुई या सिरिंज, असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे में फैल सकता है। उन्होंने यह भी समझाया कि एचआईवी वायरस शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को धीरे-धीरे कमजोर करता है। समय पर जांच, इलाज और डॉक्टर की सलाह से संक्रमण को कंट्रोल किया जा सकता है। एचआईवी से जुड़ी सलाह और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान बंदियों को एचआईवी से जुड़ी सलाह और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम के दौरान बंदियों की एचआईवी जांच भी की। इस मौके पर जेल अधीक्षक रमेश कुमार और उप-जेल अधीक्षक विक्रम सिंह सहित कई जेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से काउंसलर डॉ. सुदामा बौद्ध, प्रदीप, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राममेहर चहल और अन्य कर्मचारी भी वहां उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *