अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य:स्मृति ईरानी ने फोन पर दी बधाई, कहा- अमेठी को आप पर गर्व

अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य:स्मृति ईरानी ने फोन पर दी बधाई, कहा- अमेठी को आप पर गर्व

अमेठी के सलमान खान ने जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में रोइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। सलमान ने सतनाम सिंह के साथ पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में भारत को कांस्य दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 6 मिनट 13.25 सेकेंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। सलमान की इस उपलब्धि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने सलमान से बातचीत कर उनकी सफलता पर खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सलमान से फोन पर हुई बातचीत स्मृति ईरानी ने सलमान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अमेठी का गौरव बढ़ा है। उन्होंने सलमान से प्रतियोगिता और उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। तिलोई क्षेत्र के रहने वाले हैं सलमान सलमान खान अमेठी के तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना गांव के रहने वाले हैं। सेना में शामिल होने के बाद उन्होंने रोइंग को अपना खेल बनाया। गुरुवार को सतनाम सिंह के साथ उन्होंने पुरुष डबल स्कल्स में कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स में भारत को इस स्पर्धा का पहला पदक दिलाया। परिवार और इलाके में खुशी का माहौल सलमान के पदक जीतने के बाद उनके परिवार और इलाके के लोगों में खुशी है। खेल से जुड़े लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। सलमान की इस सफलता से अमेठी के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *