कांग्रेसी पार्षद पुष्कर की बाड़ेबंदी से जोधपुर रवाना:एक दिन पहले पूर्व सीएम ने की थी मुलाकात; मेयर के लिए मेहता और सोलंकी में सीधी टक्कर

कांग्रेसी पार्षद पुष्कर की बाड़ेबंदी से जोधपुर रवाना:एक दिन पहले पूर्व सीएम ने की थी मुलाकात; मेयर के लिए मेहता और सोलंकी में सीधी टक्कर

जोधपुर नगर निगम को कल नया मेयर मिल जाएगा। इसके लिए भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और राजेंद्र सोलंकी में सीधी टक्कर है। अभी भाजपा के पार्षद बालोतरा के पास एक रिसॉर्ट में है। वहीं, कांग्रेसी पार्षदों को पुष्कर ले जाया गया था। बुधवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इधर, मेयर के चुनावों को लेकर कांग्रेस के नेता पार्षदों को लेकर पुष्कर से रवाना हो चुके हैं। जोधपुर के पास रिसॉर्ट में रुकवाया बताया जा रहा है कि इन्हें जोधपुर के आस-पास किसी रिसॉर्ट में रुकवाया गया है। शुक्रवार सुबह दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को लेकर नगर निगम पहुंचेंगे। वोटिंग की प्रक्रिया निगम ही होगी। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। वोटिंग पूरी होने के कुछ ही देर में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। संघ से जुड़े रहे हैं प्रसन्नचंद मेहता, सोलंकी पूर्व सीएम के करीबी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रसन्नचंद मेहता संगठन के पुराने सिपाही हैं और भाजपा में जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के भी नजदीकी है। उन्होंने वार्ड 82 से कांग्रेस के कैंडिडेट अरविंद परिहार को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं, राजेंद्र सोलंकी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी है। वे जेडीए और यूआईटी चेयरमैन भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस से उनकी राजनीति में एंट्री हुई थी। वे पार्षद भी रह चुके हैं। गहलोत सरकार के समय उन्हें राज्यमंत्री का भी दर्जा मिला था। इसके अलावा शहर के अलग-अलग 12 सामाजिक संगठनों में वे संरक्षक, अध्यक्ष और सदस्य रह चुके हैं। इधर, कलेक्टर और ​कमिश्नर पहुंचे निगम, तैयारियों का लिया जायजा इधर, मेयर पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आलोक रंजन और जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया नगर निगम पहुंचे। इस दौरान निगम आयुक्त राहुल जैन भी मौजूद थे। जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि मेयर के चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पूरी व्यवस्था भी देखी कि कहां पर कितना पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा, कौन कहां पर बैठेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *