US Visa: ट्रंप प्रशासन ने ‘बर्थ टूरिज्म’ पर कसा शिकंजा, नए वीजा प्रतिबंध हुए लागू, परिवार भी आ सकते है दायरे में

US Visa: ट्रंप प्रशासन ने ‘बर्थ टूरिज्म’ पर कसा शिकंजा, नए वीजा प्रतिबंध हुए लागू, परिवार भी आ सकते है दायरे में

America Visa: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने ‘बर्थ टूरिज्म’ से जुड़े लोगों के खिलाफ वीजा प्रतिबंधों को सख्त कर दिया है। इसके साथ ही वीजा धोखाधड़ी की जानकारी देने के लिए एक नया ऑनलाइन सिस्टम भी शुरू किया गया है। इसमें फर्जी शादी और नकली नौकरी के ऑफर जैसी धोखाधड़ी की शिकायत की जा सकेगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि ये प्रतिबंध उन लोगों पर लागू होंगे जो पैसे लेकर विदेशियों को अमेरिका में बच्चे को जन्म देने के लिए लाने की व्यवस्था करते हैं। ऐसे लोगों में बर्थ टूरिज्म नेटवर्क के मालिक, अधिकारी, मैनेजर और बिचौलिए शामिल हैं। कुछ मामलों में उनके करीबी परिवार के सदस्य भी इन प्रतिबंधों के दायरे में आ सकते हैं।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *