पटना में युवाओं को लेकर संवाद कार्यक्रम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान वेटनरी कॉलेज मैदान में ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए हैं। बारिश के बावजूद काफी लोगों की भीड़ आई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के मुताबिक, कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। मंच को गोलाकार यानी सर्कुलर ओपन-स्टेज के रूप में तैयार किया गया है, जहां चिराग पासवान सीधे युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की टैगलाइन “युवाओं की आवाज, जब Youth बोलेंगे तो Chirag सुनेंगे” रखी गई है। यानी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर देना है। देखें कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें… शिक्षा और रोजगार पर युवाओं के सवालों पर फोकस कार्यक्रम में युवाओं की ओर से शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। खास तौर पर बिहार के युवाओं के सामने मौजूद रोजगार के अवसर, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और राज्य में ही नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। युवा यह सवाल भी उठा सकते हैं कि बदलती तकनीक के दौर में बिहार के छात्रों को किस तरह तैयार किया जाए, ताकि वे देश और दुनिया में रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें। AI और कोडिंग जैसे नए क्षेत्रों पर भी होगी चर्चा डिजिटल दौर में रोजगार के बदलते स्वरूप को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग और डिजिटल स्किल जैसे विषय भी कार्यक्रम में चर्चा के प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं। युवाओं की ओर से नई तकनीकों की ट्रेनिंग और बिहार में डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर सवाल रखे जाने की उम्मीद है। बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठ सकता है बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में राज्य से होने वाले युवा पलायन का मुद्दा भी उठ सकता है। कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की भी भागीदारी होगी। ऐसे में बिहार में स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकारी मदद, आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और कारोबार के लिए बेहतर माहौल जैसे मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं। चिराग पासवान रखेंगे युवाओं को लेकर अपनी बात कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान युवाओं के सवाल सुनेंगे और उनके मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। चिराग पासवान पहले भी युवा वर्ग को बिहार के भविष्य से जोड़कर अपनी बात रखते रहे हैं। ऐसे में आज के कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और नए अवसरों को लेकर उनकी ओर से क्या संदेश दिया जाता है, इस पर भी नजर रहेगी। बिहार के बाद यूपी में भी पहुंचेगा ‘Youth BOLE TO’ लोजपा (रामविलास) की योजना ‘Youth BOLE TO’ अभियान को केवल पटना तक सीमित रखने की नहीं है। पार्टी के मुताबिक, बिहार के बाद इस अभियान को उत्तर प्रदेश में भी ले जाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रयागराज के परेड ग्राउंड से किए जाने की तैयारी है। इस अभियान के जरिए पार्टी युवाओं और खासकर कॉलेज छात्रों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी। पटना का कार्यक्रम इस अभियान का पहला बड़ा पड़ाव होगा, जहां युवाओं की बात सुनने और उनसे सीधे संवाद करने पर जोर रहेगा। पटना में युवाओं को लेकर संवाद कार्यक्रम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान वेटनरी कॉलेज मैदान में ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए हैं। बारिश के बावजूद काफी लोगों की भीड़ आई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के मुताबिक, कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। मंच को गोलाकार यानी सर्कुलर ओपन-स्टेज के रूप में तैयार किया गया है, जहां चिराग पासवान सीधे युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की टैगलाइन “युवाओं की आवाज, जब Youth बोलेंगे तो Chirag सुनेंगे” रखी गई है। यानी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर देना है। देखें कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें… शिक्षा और रोजगार पर युवाओं के सवालों पर फोकस कार्यक्रम में युवाओं की ओर से शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। खास तौर पर बिहार के युवाओं के सामने मौजूद रोजगार के अवसर, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और राज्य में ही नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। युवा यह सवाल भी उठा सकते हैं कि बदलती तकनीक के दौर में बिहार के छात्रों को किस तरह तैयार किया जाए, ताकि वे देश और दुनिया में रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें। AI और कोडिंग जैसे नए क्षेत्रों पर भी होगी चर्चा डिजिटल दौर में रोजगार के बदलते स्वरूप को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग और डिजिटल स्किल जैसे विषय भी कार्यक्रम में चर्चा के प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं। युवाओं की ओर से नई तकनीकों की ट्रेनिंग और बिहार में डिजिटल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर सवाल रखे जाने की उम्मीद है। बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठ सकता है बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में राज्य से होने वाले युवा पलायन का मुद्दा भी उठ सकता है। कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की भी भागीदारी होगी। ऐसे में बिहार में स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकारी मदद, आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और कारोबार के लिए बेहतर माहौल जैसे मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं। चिराग पासवान रखेंगे युवाओं को लेकर अपनी बात कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान युवाओं के सवाल सुनेंगे और उनके मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। चिराग पासवान पहले भी युवा वर्ग को बिहार के भविष्य से जोड़कर अपनी बात रखते रहे हैं। ऐसे में आज के कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और नए अवसरों को लेकर उनकी ओर से क्या संदेश दिया जाता है, इस पर भी नजर रहेगी। बिहार के बाद यूपी में भी पहुंचेगा ‘Youth BOLE TO’ लोजपा (रामविलास) की योजना ‘Youth BOLE TO’ अभियान को केवल पटना तक सीमित रखने की नहीं है। पार्टी के मुताबिक, बिहार के बाद इस अभियान को उत्तर प्रदेश में भी ले जाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रयागराज के परेड ग्राउंड से किए जाने की तैयारी है। इस अभियान के जरिए पार्टी युवाओं और खासकर कॉलेज छात्रों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी। पटना का कार्यक्रम इस अभियान का पहला बड़ा पड़ाव होगा, जहां युवाओं की बात सुनने और उनसे सीधे संवाद करने पर जोर रहेगा।

