रूस ने यूक्रेन को फिर दहलाया, 8 लोगों की मौत और 22 घायल

रूस ने यूक्रेन को फिर दहलाया, 8 लोगों की मौत और 22 घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) 24 फरवरी 2022 से जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था! काफी कोशिशों के बावजूद अब तक युद्ध खत्म नहीं हुआ और फिलहाल ऐसा होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं! दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, लेकिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही हैं। देर रात रूसी सेना ने एक बार फिर यूक्रेन को दहलाया!

रूसी हमलों में 8 लोगों की मौत

रूसी सेना ने देर रात एक बार फिर यूक्रेन पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया, जिसकी जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने दी! इन हमलों में 8 लोगों की मौत हो गई! यूक्रेन के खारकीव इलाके में एक कृषि कंपनी पर क्रूज़ मिसाइल गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई! वहीँ कीव में बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी! इन हमलों से तीन जिलों में नुकसान हुआ और आग लग गई। एक क्लिनिक को भी इस हमले से नुकसान हुआ! ओडेसा में रूसी हमले की वजह से एक शॉपिंग मॉल, कई घरों और अन्य सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा।

22 लोग हुए घायल

रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन में 22 लोग घायल हुए! खारकीव में रूसी हमले के चलते 12 लोग घायल हो गए! कीव में हमले की वजह से 8 अन्य घायल हो गए! वहीँ ओडेसा में भी 2 लोग रूसी हमले की वजह से घायल हुए! घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यूक्रेनी एयरफोर्स ने रात भर किया रूसी हमलों का सामना

यूक्रेनी एयरफोर्स ने जानकारी दी कि उसने रात भर रूसी हमलों का सामना किया। इस दौरान कई ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया गया, लेकिन कुछ ड्रोन्स और मिसाइलों ने खारकीव, कीव और ओडेसा में नुकसान पहुंचाया।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *