महिला मुखिया बोली – चप्पल से मारूंगी:सीतामढ़ी में नाला निर्माण की माप को लेकर विवाद

महिला मुखिया बोली – चप्पल से मारूंगी:सीतामढ़ी में नाला निर्माण की माप को लेकर विवाद

सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड की परिहार उत्तरी पंचायत की महिला मुखिया संजू चौरसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पंचायत में नाला निर्माण और उसके भुगतान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में मुखिया एक व्यक्ति से गुस्से में बात करती दिख रही हैं। अभी मैं तुझे चप्पल से मारूंगी – मुखिया वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते सुना जा रहा है, “वीडियो क्या बना रहा है, बना वीडियो, कोई डर है क्या? अभी मैं तुझे चप्पल से मारूंगी… कोई बचाएगा तुम्हारा? मन बहुत बढ़ गया है… चप्पल निकाले, हमको पहचानता नहीं है।” वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि पंचायत में हुए नाला निर्माण कार्य की लंबाई मापने के दौरान मुखिया और शिकायतकर्ता के बीच यह विवाद हुआ। 600 फीट की रकम निकालने का आरोप समाजसेवी मुन्ने सिद्दीकी ने पंचायत में नाला निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि एक जगह पर करीब 25 फीट नाला बनाया गया, जबकि 100 फीट निर्माण की रकम निकाली गई। इसी तरह एक और नाले में मौके पर करीब 400 फीट निर्माण हुआ है, लेकिन 600 फीट की रकम निकालने का आरोप है। मुखिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन मुन्ने सिद्दीकी के मुताबिक, उन्होंने इन्हीं बातों को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद वे निर्माण कार्य की असल स्थिति जांचने मौके पर पहुंचे थे। वहां वे इंची टेप से नाले की लंबाई माप रहे थे, तभी मुखिया और उनके बीच कहासुनी हो गई। शिकायतकर्ता ने इस मामले में निर्माण कार्य की जगह की जांच, माप और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर स्थिति साफ करने की मांग की है। उन्होंने मुखिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मुखिया उनकी हत्या करवा सकती हैं। वहीं, मुखिया ने बताया कि उस व्यक्ति ने निर्माण कार्य रोककर उनसे पैसों की मांग की थी। साथ ही उनके साथ गलत व्यवहार भी किया गया। सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड की परिहार उत्तरी पंचायत की महिला मुखिया संजू चौरसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पंचायत में नाला निर्माण और उसके भुगतान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में मुखिया एक व्यक्ति से गुस्से में बात करती दिख रही हैं। अभी मैं तुझे चप्पल से मारूंगी – मुखिया वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते सुना जा रहा है, “वीडियो क्या बना रहा है, बना वीडियो, कोई डर है क्या? अभी मैं तुझे चप्पल से मारूंगी… कोई बचाएगा तुम्हारा? मन बहुत बढ़ गया है… चप्पल निकाले, हमको पहचानता नहीं है।” वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि पंचायत में हुए नाला निर्माण कार्य की लंबाई मापने के दौरान मुखिया और शिकायतकर्ता के बीच यह विवाद हुआ। 600 फीट की रकम निकालने का आरोप समाजसेवी मुन्ने सिद्दीकी ने पंचायत में नाला निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि एक जगह पर करीब 25 फीट नाला बनाया गया, जबकि 100 फीट निर्माण की रकम निकाली गई। इसी तरह एक और नाले में मौके पर करीब 400 फीट निर्माण हुआ है, लेकिन 600 फीट की रकम निकालने का आरोप है। मुखिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन मुन्ने सिद्दीकी के मुताबिक, उन्होंने इन्हीं बातों को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद वे निर्माण कार्य की असल स्थिति जांचने मौके पर पहुंचे थे। वहां वे इंची टेप से नाले की लंबाई माप रहे थे, तभी मुखिया और उनके बीच कहासुनी हो गई। शिकायतकर्ता ने इस मामले में निर्माण कार्य की जगह की जांच, माप और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर स्थिति साफ करने की मांग की है। उन्होंने मुखिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। आवेदन में कहा गया है कि मुखिया उनकी हत्या करवा सकती हैं। वहीं, मुखिया ने बताया कि उस व्यक्ति ने निर्माण कार्य रोककर उनसे पैसों की मांग की थी। साथ ही उनके साथ गलत व्यवहार भी किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *