बिहार में बीते दिनों जमुई में लड़की के साथ हुई बदसलूकी और अब समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़खानी को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पटना को क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बताया है। असित नाथ तिवारी ने कहा, ‘यह बात सिर्फ जमुई तक सीमित नहीं है, बल्कि मुजफ्फरपुर जा रही छात्रा ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उसे चाकू से गोद दिया गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेज SKMCH से लड़की को अगवा कर लिया गया। समस्तीपुर में राह चलती लड़की के साथ घिनौनी वारदात हो रही है। जब राज महल में दुर्योधन बैठेंगे, तो चौक चौराहों पर दुशासन चीरहरण ही करेंगे।’ पटना क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बना- असित नाथ तिवारी कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘पटना क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बन चुका है। यहां दिनदहाड़े हर रोज हत्याएं हो रही है। राजधानी में हर दिन दो हत्याएं हो रही है और मुख्यमंत्री जी बस लंबी-लंबी फेंकते हैं। बिहार में हर दिन औसतन 13 हत्याएं हो रही है। यह सभी घटनाएं दिनदहाड़े हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीती रात पूर्व पार्षद को गोली मारने के लिए अपराधी पैदल आते हैं। अपराधी यहां तक पेट्रोल-डीजल पर भी खर्च नहीं कर रहे हैं। गाड़ी से नहीं, बल्कि टहलते घूमते पैदल आते हैं। उन्हें पता है कि घूमते फिरते आओ गोली मार दो और चले जाओ। कोई कुछ बोलने वाला नहीं है।’ बिहार पुलिस की औकात नहीं अपराधी तक पहुंचे- असित नाथ तिवारी असित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘अगर घटना का कहीं सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल में रिकॉर्ड है, तब तो पुलिस उसपर कुछ कार्रवाई करेगी। अगर कुछ सबूत नहीं है तो एड़ियां रगड़ते रह जाइए, पुलिस FIR दर्ज नहीं करेगी। इसमें से कई मामला अज्ञात हो जाएगा।’ बिहार में बीते दिनों जमुई में लड़की के साथ हुई बदसलूकी और अब समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़खानी को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पटना को क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बताया है। असित नाथ तिवारी ने कहा, ‘यह बात सिर्फ जमुई तक सीमित नहीं है, बल्कि मुजफ्फरपुर जा रही छात्रा ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उसे चाकू से गोद दिया गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेज SKMCH से लड़की को अगवा कर लिया गया। समस्तीपुर में राह चलती लड़की के साथ घिनौनी वारदात हो रही है। जब राज महल में दुर्योधन बैठेंगे, तो चौक चौराहों पर दुशासन चीरहरण ही करेंगे।’ पटना क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बना- असित नाथ तिवारी कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘पटना क्राइम कैपिटल ऑफ़ बिहार बन चुका है। यहां दिनदहाड़े हर रोज हत्याएं हो रही है। राजधानी में हर दिन दो हत्याएं हो रही है और मुख्यमंत्री जी बस लंबी-लंबी फेंकते हैं। बिहार में हर दिन औसतन 13 हत्याएं हो रही है। यह सभी घटनाएं दिनदहाड़े हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीती रात पूर्व पार्षद को गोली मारने के लिए अपराधी पैदल आते हैं। अपराधी यहां तक पेट्रोल-डीजल पर भी खर्च नहीं कर रहे हैं। गाड़ी से नहीं, बल्कि टहलते घूमते पैदल आते हैं। उन्हें पता है कि घूमते फिरते आओ गोली मार दो और चले जाओ। कोई कुछ बोलने वाला नहीं है।’ बिहार पुलिस की औकात नहीं अपराधी तक पहुंचे- असित नाथ तिवारी असित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘अगर घटना का कहीं सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल में रिकॉर्ड है, तब तो पुलिस उसपर कुछ कार्रवाई करेगी। अगर कुछ सबूत नहीं है तो एड़ियां रगड़ते रह जाइए, पुलिस FIR दर्ज नहीं करेगी। इसमें से कई मामला अज्ञात हो जाएगा।’

