उचाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में मेडिकल कैंप:छात्राओं और स्टाफ की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, एनीमिया से बचाव के तरीके बताए

उचाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में मेडिकल कैंप:छात्राओं और स्टाफ की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, एनीमिया से बचाव के तरीके बताए

जींद जिले में उचाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिन का मुफ्त मेडिकल जांच और सलाह शिविर लगाया गया। इस शिविर का मकसद छात्राओं और कॉलेज स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच करना था। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली के बारे में जागरूक भी किया गया। मेडिकल कैंप में नागरिक अस्पताल उचाना के डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं और स्टाफ का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और ओरल हेल्थ समेत सामान्य स्वास्थ्य की जांच हुई। स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को दांतों से जुड़ी बीमारियों से बचाव और उन्हें स्वस्थ रखने के तरीके भी बताए। छात्राओं को एनीमिया से बचने के तरीके बताए शिविर में सभी छात्राओं और स्टाफ के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा ID) भी बनाए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलित खाना, हर दिन व्यायाम और साफ-सफाई के महत्व के बारे में पूरी जानकारी दी। डॉक्टरों ने छात्राओं को एनीमिया (खून की कमी) से बचने के तरीके बताए। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फल और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ नियमित रूप से खाने की सलाह दी। इसके अलावा, छात्राओं और स्टाफ को 28 सितंबर 2026 को अग्रसेन धर्मशाला में होने वाले रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। ‘स्वास्थ्य शिविरों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है’ कॉलेज की प्राचार्या और प्रबंध समिति ने मेडिकल कैंप में आए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद किया। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से छात्राओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई इस पहल की तारीफ की। शिविर में कॉलेज की छात्राओं, अध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा उठाया। इस मौके पर डॉ. सरिता, कविता (नर्सिंग ऑफिसर), एचआई जगबीर सिंह, सत्यवान वर्मा, देवराज कटारिया, अमन सरोहा, सुषमा समेत दूसरे स्वास्थ्यकर्मी और कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *