गाजियाबाद में सड़क पर उतरे आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता:आरक्षण बचाओ को लेकर पैदल मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रदर्शन कर नारेबाजी

गाजियाबाद में सड़क पर उतरे आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता:आरक्षण बचाओ को लेकर पैदल मार्च निकाला, कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रदर्शन कर नारेबाजी

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर को सड़क पर उतर आए। जहां 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद पैदल मार्च निकाला। जहां भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए। यह सभी इंदरगढ़ी से एकत्र होकर आए। हापुड़ रोड पर कलेक्ट्रेट के बाहर पैदल मार्च को लेकर जमकर हंगामा व नारेबाजी हुई। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान कविनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इससे पहले 14 सितंबर को भी आजाद समाज पार्टी के लोगों ने पैदल मार्च निकाला था। आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई आजाद समाज पार्टी के राष्टीय कोर कमेटी के सदस्य गुलजार सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेकट्रेट पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सड़क किनारे बैठ गए। कहा कि आरक्षण बचाने के लिए हमारी लड़ाई लड़ी जा रही है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगरीना सांसद के काफिले पर बाराबंकी में 13 सितंबर को पथराव हुआ। इस मामले में भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है हरेंद्र सागर ने बताया कि सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। हम अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में धरना दे रहे हैं। किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। वहीं 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की। जिससे प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय प्रदान किया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुलजार सिद्दीकी, प्रदेश सचिव कपिल आजाद, हरेंद्र सागर, राजकुमार, निजाम चौधरी, डॉ अशोक, गुड्‌डू सिद्दीकी,राहुल जाटव, यासिर, आसिफ चौधरी और अन्य।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *