मुजफ्फरपुर के चंदवारा इलाके में बुधवार देर शाम एक नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया। एक युवक ने नाबालिग को जबरदस्ती घसीटकर अपने घर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। खबर मिलने पर नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 50 साल के ललित कुमार के रूप में हुई है। सबसे पहले पढ़िए, नाबालिग की चाची ने क्या कहा? नाबालिग की चाची ने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और एक भतीजी मेरे साथ रहती है। तीन बच्चियों के साथ आरोपी पिछले तीन महीने से छेड़खानी कर रहा था। हम लोगों ने उसे चेताया था, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। मेरी बेटियों और भतीजी ने उसकी डर की वजह से घर से निकलना काफी कम कर दिया था। नाबालिग की चाची के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चियां घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने मेरी भतीजी को जबरदस्ती पकड़ लिया। इसके बाद उसका हाथ पकड़कर अपने घर ले जाने लगा। ये देख मेरी दोनों बेटियां भागकर घर आई और घटना की जानकारी मुझे दी। उन्होंने बताया कि जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि आरोपी मेरी भतीजी को सड़क पर घसीट रहा है। जब मैंने आरोपी को बच्ची को छोड़ने को कहा तो उसने जवाब दिया कि जिसे बुलाना है, बुला लो। थाना और पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। इसके बाद मेरी भतीजी के बाल खींचकर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने रॉड से मेरी भतीजी के पीठ और सिर पर भी वार किया है। पीड़िता की चाची नेन बताया कि आरोपी की ओर से घसीटे जाने के बाद मेरी भतीजी के कपड़े भी फट गए थे। आरोपी की ड्राईक्लिनर की है दुकान पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी कपड़े धोने और प्रेस का काम करता है। घटना के दौरान बच्ची के साथ मारपीट करता देख आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के बाद नाबालिग को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की ओर से दर्ज कराए के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। मुजफ्फरपुर के चंदवारा इलाके में बुधवार देर शाम एक नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया। एक युवक ने नाबालिग को जबरदस्ती घसीटकर अपने घर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। खबर मिलने पर नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 50 साल के ललित कुमार के रूप में हुई है। सबसे पहले पढ़िए, नाबालिग की चाची ने क्या कहा? नाबालिग की चाची ने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और एक भतीजी मेरे साथ रहती है। तीन बच्चियों के साथ आरोपी पिछले तीन महीने से छेड़खानी कर रहा था। हम लोगों ने उसे चेताया था, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। मेरी बेटियों और भतीजी ने उसकी डर की वजह से घर से निकलना काफी कम कर दिया था। नाबालिग की चाची के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5 बजे तीनों बच्चियां घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने मेरी भतीजी को जबरदस्ती पकड़ लिया। इसके बाद उसका हाथ पकड़कर अपने घर ले जाने लगा। ये देख मेरी दोनों बेटियां भागकर घर आई और घटना की जानकारी मुझे दी। उन्होंने बताया कि जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि आरोपी मेरी भतीजी को सड़क पर घसीट रहा है। जब मैंने आरोपी को बच्ची को छोड़ने को कहा तो उसने जवाब दिया कि जिसे बुलाना है, बुला लो। थाना और पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। इसके बाद मेरी भतीजी के बाल खींचकर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने रॉड से मेरी भतीजी के पीठ और सिर पर भी वार किया है। पीड़िता की चाची नेन बताया कि आरोपी की ओर से घसीटे जाने के बाद मेरी भतीजी के कपड़े भी फट गए थे। आरोपी की ड्राईक्लिनर की है दुकान पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी कपड़े धोने और प्रेस का काम करता है। घटना के दौरान बच्ची के साथ मारपीट करता देख आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के बाद नाबालिग को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की ओर से दर्ज कराए के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

