कैमूर- गड्ढे में गिरी बाइक, युवक समेत 2 महिलाएं घायल:हल्की बारिश के बीच हुआ हादसा, मौसी के घर जा रही थीं मामी-भांजी

कैमूर- गड्ढे में गिरी बाइक, युवक समेत 2 महिलाएं घायल:हल्की बारिश के बीच हुआ हादसा, मौसी के घर जा रही थीं मामी-भांजी

कैमूर के कुदरा प्रखंड में बसहीं नहर और बसपुरा के बीच सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे बने गड्ढे में मोटरसाइकिल गिरने से बाइक सवार युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में मामी-भांजी शामिल हैं। दोनों मौसी के घर जा रही थीं। बारिश के बीच गड्ढे में गिरी बाइक फुल्ली गांव निवासी राम कुमार पटेल ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर दो महिलाओं को लेकर जा रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पर बने गड्ढे का अंदाजा नहीं लगने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोहनी, घुटने और माथे पर चोट अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, घायलों में फुल्ली निवासी प्रभावती देवी (45), पति दुखा राम और प्रिंस कुमार (17), पिता रूप राम शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के कोहनी, घुटने, माथे और पैर में चोटें आई हैं। एक्सरे और शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कैमूर के कुदरा प्रखंड में बसहीं नहर और बसपुरा के बीच सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे बने गड्ढे में मोटरसाइकिल गिरने से बाइक सवार युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में मामी-भांजी शामिल हैं। दोनों मौसी के घर जा रही थीं। बारिश के बीच गड्ढे में गिरी बाइक फुल्ली गांव निवासी राम कुमार पटेल ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर दो महिलाओं को लेकर जा रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पर बने गड्ढे का अंदाजा नहीं लगने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोहनी, घुटने और माथे पर चोट अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, घायलों में फुल्ली निवासी प्रभावती देवी (45), पति दुखा राम और प्रिंस कुमार (17), पिता रूप राम शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के कोहनी, घुटने, माथे और पैर में चोटें आई हैं। एक्सरे और शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *