सीकर में 23 साल की युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल भी किया। अब युवती की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह दूसरे जिले की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। कई महीनों तक बातचीत करने के बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पहले तो युवती ने मना कर दिया। लेकिन आरोपी के बार-बार कहने पर युवती मिलने के लिए चली गई। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को कमरे में ले जाकर रेप किया। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर रेप करते हुए आरोपी युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी युवक बहाने बनाता रहा। बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

