बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र में मालबथान संथाली टोला और कल्होड़िया गांव के बीच बहियार स्थित एक कुएं में बुधवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना जमदाहा पुलिस को दी। शव की पीठ पानी के ऊपर दिखाई दे रही थी। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी, जिससे ग्रामीण कुएं के पास खड़े नहीं हो पा रहे थे। सर्वे के दौरान कुत्तों के भौंकने से हुआ शक जानकारी के अनुसार, बहियार में जमीन सर्वे का काम चल रहा था। सरकारी अमीन के साथ रैयत अमीन भी सर्वे में जुटे थे। इसी दौरान कुएं के पास कुछ कुत्तों को लगातार भौंकते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बारिश के बीच काफी मशक्कत से निकाला शव सूचना मिलते ही जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर और एसआई प्रवेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश के कारण शव को कुएं से बाहर निकालने में पुलिस को काफी दिक्कत हुई। देर शाम काफी कोशिश के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। आसपास के गांवों में पूछताछ, पहचान नहीं हुई पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। खबर लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र में मालबथान संथाली टोला और कल्होड़िया गांव के बीच बहियार स्थित एक कुएं में बुधवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना जमदाहा पुलिस को दी। शव की पीठ पानी के ऊपर दिखाई दे रही थी। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी, जिससे ग्रामीण कुएं के पास खड़े नहीं हो पा रहे थे। सर्वे के दौरान कुत्तों के भौंकने से हुआ शक जानकारी के अनुसार, बहियार में जमीन सर्वे का काम चल रहा था। सरकारी अमीन के साथ रैयत अमीन भी सर्वे में जुटे थे। इसी दौरान कुएं के पास कुछ कुत्तों को लगातार भौंकते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बारिश के बीच काफी मशक्कत से निकाला शव सूचना मिलते ही जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर और एसआई प्रवेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश के कारण शव को कुएं से बाहर निकालने में पुलिस को काफी दिक्कत हुई। देर शाम काफी कोशिश के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। आसपास के गांवों में पूछताछ, पहचान नहीं हुई पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। खबर लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

