बुरहानपुर में अब तक 30.5 इंच बारिश:पिछले साल से 1 इंच ज्यादा; अगले दो दिन बारिश के आसार

बुरहानपुर में अब तक 30.5 इंच बारिश:पिछले साल से 1 इंच ज्यादा; अगले दो दिन बारिश के आसार

बुरहानपुर जिले में इस साल 1 जून से अब तक 30.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से करीब 1 इंच ज्यादा है। बुधवार शाम हुई 15 मिनट की बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 823.6 मिमी जिले में इस साल अब तक 775.2 मिमी बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 823.6 मिमी है। बारिश नहीं होने के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। पिछले साल 1 जून से इसी अवधि तक 29.6 इंच बारिश हुई थी। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 30.5 इंच हो गया है। नेपानगर में सबसे ज्यादा, खकनार में सबसे कम तहसीलवार आंकड़ों के मुताबिक, बुरहानपुर तहसील में 1 जून से अब तक 785.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 632.3 मिमी बारिश हुई थी। नेपानगर में इस साल 1004.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल 1008.5 मिमी हुई थी। धुलकोट में अब तक 876.3 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल यह आंकड़ा 758.2 मिमी था। खकनार में इस साल अब तक 431.4 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 885.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *