अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमार चुने गए:मथुरा में लकी ड्रा से हुआ चयन, पारदर्शिता का रखा गया ध्यान

अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमार चुने गए:मथुरा में लकी ड्रा से हुआ चयन, पारदर्शिता का रखा गया ध्यान

मथुरा में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) ने अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की भव्य शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन किया है। यह चयन 12 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए लकी ड्रा के जरिए किया गया, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे। अग्र वाटिका में समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बच्चों के हाथों से लकी ड्रा के टोकन निकलवाए गए। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में राजकुमार बनने के लिए कुल 101 बच्चों ने आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत लकी ड्रा कराया गया, जिसमें से 18 बच्चों को चुना गया। लकी ड्रा में नाम आते ही चयनित राजकुमारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का वाले ने बताया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा गया। इसी मौके पर अग्रसेन जयंती महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका के विमोचन के साथ ही जयंती महोत्सव के अलग-अलग कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हो गई। प्रसाद अग्रवाल ने चुने गए सभी राजकुमारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लकी ड्रा में नहीं चुने जा सके बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे निराश न हों और अगले साल फिर से कोशिश करें। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेश कागजी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी वाले, संदीप अडूकी, अतुल अग्रवाल, अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग कोसी, संयोजिका आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल एटा, पुष्पांजलि संयोजक मनोज कड़े वाले, चंदा संयोजक रमनलाल बैंक वाले और पत्रिका संपादक प्रवीन सर्राफ जैसे समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *